{"_id":"634a9915ef4a171e846917c6","slug":"married-woman-body-found-under-suspicious-circumstances-in-the-house-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: घर में संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: घर में संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 15 Oct 2022 04:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:57 PM IST
सार
गांव कुड़रिया में शुक्रवार रात 10 बजे विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ससुरालवाले भाग गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
लता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुड़रिया में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। तब तक मृतका के ससुरालीजन घर से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार शाम तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
औरैया जनपद के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी यीसु यादव ने थाना प्रभारी अनिल कुमार को मोबाइल फोन से सूचना दी कि उसकी बहन 28 वर्षीय लता की शादी 2018 में सुदीप यादव पुत्र बहादुर सिंह निवासी कुड़रिया के साथ हुई थी। ससुरालीजनों ने उसकी उसकी बहन को मार दिया है। उसका शव घर में तख्त पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के ससुरालीजन घर पर नहीं मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे नायब तहसीलदार संदीप यादव ने भी जानकारी जुटाई। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन