फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman beaten, attempt to burn

Agra News: विवाहिता को पीटा, जलाने की कोशिश

Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten, attempt to burn
विवाहिता को पीटा, जलाने की कोशिश
विज्ञापन

दहेज के लिए किया प्रताड़ित, ससुरालीजन के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव सैदपुर में ससुरालीजन ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा। उसे जलाने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता ने पुत्री के ससुरालीजन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव धनुआ निवासी मनोज यादव ने बताया कि पुत्री स्नेह उर्फ लाली की शादी 15 माह पूर्व थाना किशनी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी उमेश के साथ की है। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। पुत्री ने कई बार समझाया कि पिता की स्थित ऐसी नहीं है कि वह उनकी मांग को पूरा कर सकें। लेकिन ससुरालीजन ने एक नहीं मानी। आए दिन उसे मारा पीटा जाने लगा। सोमवार की रात पति उमेश, सास कंठश्री पुत्री की बेरहमी से पिटाई की। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुत्री को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। एक रिश्तेदार ने बताया कि पिटाई करने के साथ ही पुत्री को जलाया गया है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed