{"_id":"5da1d1278ebc3e017f1e7474","slug":"married-man-fall-in-love-with-minor-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"15 साल की लड़की से कर बैठा प्यार, पत्नी से बोला- मेरी शादी करा दो, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल की लड़की से कर बैठा प्यार, पत्नी से बोला- मेरी शादी करा दो, जानिए फिर क्या हुआ
Sun, 13 Oct 2019 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में दो बच्चों के पिता को नाबालिग लड़की से प्यार हो गया, जिसकी वजह से वो आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता है। पीड़ित पत्नी ने इसकी शिकायत आशा ज्योति केंद्र में की। शनिवार को पति-पत्नी और नाबालिग प्रेमिका को आशा ज्योति केंद्र बुलाया गया।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को 15 साल की लड़की से प्यार हो गया। पति उस पर नाबालिग लड़की के घर वालों से शादी की बात करने का दबाव बनाता है। पति का कहना है कि वो दोनों के साथ रह लेगा। मना करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता है।
नाबालिग लड़की का कहना है कि वो युवक से प्यार करती है। उसके बच्चों को भी अपनाने को तैयार है। आशा ज्योति केंद्र पर जब तीनों को काउंसलिग के लिए बुलाया गया तो नाबालिग के माता पिता ने कहा कि उनकी बेटी अभी नादान है इसलिए उसे समझाया जाए।

Trending Videos
मामले की काउंसलिग कर रही अर्शी नाज और प्रियांजलि मिश्रा ने बताया कि युवक और नाबालिग लड़की को समझाया गया है। उसके बाद पति-पत्नी का समझौता करा दिया गया है। अब पति का कहना है कि वो कभी उस लड़की से बात नहीं करेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें