फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married man fall in love with minor girl in agra

15 साल की लड़की से कर बैठा प्यार, पत्नी से बोला- मेरी शादी करा दो, जानिए फिर क्या हुआ

Sun, 13 Oct 2019 05:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
married man fall in love with minor girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में दो बच्चों के पिता को नाबालिग लड़की से प्यार हो गया, जिसकी वजह से वो आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता है। पीड़ित पत्नी ने इसकी शिकायत आशा ज्योति केंद्र में की। शनिवार को पति-पत्नी और नाबालिग प्रेमिका को आशा ज्योति केंद्र बुलाया गया। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को 15 साल की लड़की से प्यार हो गया। पति उस पर नाबालिग लड़की के घर वालों से शादी की बात करने का दबाव बनाता है। पति का कहना है कि वो दोनों के साथ रह लेगा। मना करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता है। 
विज्ञापन


नाबालिग लड़की का कहना है कि वो युवक से प्यार करती है। उसके बच्चों को भी अपनाने को तैयार है। आशा ज्योति केंद्र पर जब तीनों को काउंसलिग के लिए बुलाया गया तो नाबालिग के माता पिता ने कहा कि उनकी बेटी अभी नादान है इसलिए उसे समझाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की काउंसलिग कर रही अर्शी नाज और प्रियांजलि मिश्रा ने बताया कि युवक और नाबालिग लड़की को समझाया गया है। उसके बाद पति-पत्नी का समझौता करा दिया गया है। अब पति का कहना है कि वो कभी उस लड़की से बात नहीं करेगा।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed