फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married man beaten to his pregnant girlfriend in agra

युवक ने प्रेमिका को अपनी पत्नी के साथ घर में रखा, जब गर्भवती हुई तो किया ऐसा सलूक

Tue, 18 Sep 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 18 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
married man beaten to his pregnant girlfriend in agra
demo pic
आगरा में शादीशुदा युवक ने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसे पत्नी के साथ अपने घर में रखा। कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने उसे पीटकर शिकोहाबाद छोड़ दिया। 
विज्ञापन


किसी तरह घायल युवती सोमवार को थाना बाह पहुंची। घायल युवती का पुलिस ने मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी फरार हैं।  
विज्ञापन


यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली युवती बस में सफर के दौरान रोडवेज कर्मी के प्रेमजाल में फंसी थी। बकौल युवती रोडवेज कर्मी ने खुद को अविवाहित बताया था। चार महीने पहले रोडवेज कर्मी अपने घर चला आया, तो वो भी उसके घर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी ने किया प्रताड़ित

युवती को लेकर काफी हंगामा हुआ। आखिरकार प्रेमी और उसकी पत्नी ने युवती को अपने साथ रख लिया। युवती के जब गर्भवती होने की जानकारी प्रेमी और उसकी पत्नी को लगी, तो दोनों उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

दोनों ने रविवार को उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया। किसी तरह से घायल युवती शाम को बाह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

इंस्पेक्टर बाह अजय किशोर ने बताया कि तीन बच्चों और पत्नी के रहते युवती से विवाह करने, मारपीट कर घर से निकाले जाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed