{"_id":"5a0d8d614f1c1b65548bd937","slug":"married-couple-reached-in-agra-ssp-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शादी कर एसएसपी आफिस पहुंचे युवक-युवती, घरवालों के बारे में कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शादी कर एसएसपी आफिस पहुंचे युवक-युवती, घरवालों के बारे में कहा ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
मंगेतर से शादी तोड़ने पर युवती ने परिवारीजनों से बगावत कर ली। पहले घर में खाना पीना छोड़ा, बाद में घर से भाग निकली। गुरुवार को युवक और युवती मंदिर में शादी करके एसएसपी आफिस पहुंच गए। दोनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों को मलपुरा पुलिस के हवाले किया गया है।
युवक धौलपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। उसके परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले बेटे का रिश्ता मलपुरा क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। दोनों ठाकुर हैं। शादी तय होने के समय युवती बीए प्रथम वर्ष कर रही थी।
युवक हाईस्कूल पास है। युवती के परिवारीजनों ने बेटी की पढ़ाई पूरी होने पर ही शादी करने की बात कही। युवक और युवती मोबाइल पर बात करने लगे। पारिवारिक आयोजन में दोनों का घर आना-जाना भी शुरू हो गया। युवती ने परीक्षा भी ससुराल में आकर दी।

Trending Videos
6 महीने में बिगड़ी बात
छह महीने पहले युवती के परिवारीजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह भी नहीं बताई। मगर, युवती अपने मंगेतर से ही शादी की जिद पर अड़ गई। उसका कई बार परिवारीजनों से विवाद भी हुआ। दो महीने पहले युवती ने घर में खाना पीना बंद कर दिया।
उसके परिवारीजनों ने उसे किसी तरह समझाया। युवती ने कहा कि अगर, मंगेतर से शादी नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी। आठ दिन पहले युवती युवक के साथ घर से चली गई। इस पर युवती के परिवारीजनों ने थाना मलपुरा में युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।

एसएसपी आफिस में भिड़े परिवारीजन
पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। गुरुवार सुबह दोनों एसएसपी आफिस पहुंच गए। प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस को बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। अब साथ रहना चाहते हैं। युवती ने परिवारीजनों से जान का खतरा जताया।
इसकी जानकारी पर दोनों के परिवारीजन भी आ गए। विवाद की स्थित पैदा हो गई। बाद में मलपुरा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों को थाने पर ले आई। एसओ मलपुरा ने बताया कि युवती बालिग है। उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। युवक को हिरासत में ले लिया गया है।