फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married by taking hostage forced to give birth to children husband mission is love jihad

मिस कॉल से प्यार: बंधक बनाकर किया निकाह, जबरन बच्चे पैदा कराए; बोली- पति का मिशन है लव जिहाद

Sun, 14 May 2023 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 12:50 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि एक अनजान नंबर से उसके पास कॉल आई थी। राजा नामक युवक बात कर रहा था। जान पहचान नहीं होने की वजह से उसने फोन काट दिया, लेकिन उसके बाद से लगातार कॉल आती रही और वो जाल में फंस गई।

विज्ञापन
Married by taking hostage forced to give birth to children husband mission is love jihad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

आगरा में लव जिहाद का आरोप लगाकर महिला ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि मिस कॉल और खुद को हिंदू बताकर आरोपी युवक ने दोस्ती की। इसके बाद उसे बंधक बनाकर निकाह पढ़वा दिया। जबरन बच्चे पैदा किए गए और फिर मारपीट के बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता को बाद में पता चला की आरोपी पति कई अन्य लड़कियों का जीवन इसी तरह बर्बाद कर चुका है, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी में ये क्या हुआ: मतगणना स्थल से बाहर किए एजेंट और हार में बदल गई सपा प्रत्याशी की जीत, जमकर हंगामा
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

थाना रकाबगंज क्षेत्र रहने वाली महिला ने बताया कि साल 2017 में उसके पास एक नंबर से मिस कॉल आई। बात करने पर फोन करने वाले ने खुद का नाम राजा बताया और हिंदू होने की जानकारी देते हुए दोस्ती करने को कहा। उसके द्वारा मना करने के बाद भी लगातार फोन आते रहे और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। इसके बाद राजा उसे एक दिन बालूगंज स्थित अपने आवास ले गया। परिवार से मिलने पर पता चला की राजा हिंदू नहीं है, उसने विरोध करते हुए संबंध खत्म करने की बात कही तो आरोपी राजा खान ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और मौलवी को बुला लिया। आरोपी ने मौलवी से निकाह पढ़वा कर जबरन निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद घर में कैद रखकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - Agra: मोबाइल हैक किया, न्यूड फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा; बांग्लादेश-पाकिस्तान के नंबर से मांग रहे दो लाख

सामने आया पति का सच 

पीड़िता ने पुलिस को बताया की राजा उसका शारीरिक शोषण करता था। पूरे दिन काम कराया जाता था और धर्म को लेकर अभद्र ताने दिए जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जबरन बच्चा भी पैदा करवाया। पीड़िता को एक दिन घर में काम करते समय कुछ सबूत मिले, जिससे पता चला की राजा खान कई लड़कियों के साथ इसी तरह का काम कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है। राजा लव जिहाद के मिशन पर है। पीड़िता ने जब राजा से इस बाबत बात की तो पूरे परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में मतगणना में धांधली, सपाइयों का हंगामा, पुलिस ने अंधेरे में भांजी लाठियां

विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज 

पीड़िता ने हिम्मत करके थाना रकाबगंज में प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण में गई। न्यायालय के आदेश पर थाना रकाबगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav Result: अखिलेश यादव के गढ़ में भाजपा के दो प्रत्याशियों की बड़ी जीत, सपा में छाई मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed