फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikay Chunav Result 2023 Major victory of two BJP candidates in Akhilesh Yadav Mainpuri

UP Nikay Chunav Result: अखिलेश यादव के गढ़ में भाजपा के दो प्रत्याशियों की बड़ी जीत, सपा में छाई मायूसी

Sat, 13 May 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 02:11 PM IST
सार

निकाय चुनाव में परिणाम आने लगे हैं। बड़ी खबर मैनपुरी से है, जहां से कुरावली और कुसमरा नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Nikay Chunav Result 2023 Major victory of two BJP candidates in Akhilesh Yadav Mainpuri
अखिलेश व शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी में निकाय चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले मिल रहे हैं। नगर पंचायत कुरावली और कुसमरा में भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की। ये दोनों ही नगर पंचायत समाजवादी पार्टी की बेहद खास मानी जातीं हैं। यहां से हार की खबर मिलने के बाद सपा के खेमे में मायूसी छाई हुई है। 

विज्ञापन

कुरावली से धर्मेंद्र वर्मा ने दर्ज की जीत 

मैनपुरी की कुरावली नगर पंचायत से भाजपा के धर्मेंद्र वर्मा ने जीत हासिल की है। धर्मेंद्र वर्मा ने 1853 वोट से बसपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता को हराया है। भाजपा प्रत्याशी को 6174 मत मिले, वहीं बसपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता को 4321 मत मिले। हैरानी की बात तो ये है कि सपा प्रत्याशी अमृता गुप्ता यहां से 2652 मत प्राप्त करते हुआ तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद में रुझानों ने चौंकाया, भाजपा की कामिनी सबसे आगे, सपा में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी फहराया भाजपा ने  परचम 

वहीं सैफई के सबसे नजदीक की नगर पंचायत कुसमरा में भी भारतीय जनता पार्टी की गायत्री सिसोंदिया ने जीत दर्ज की है। वहीं नगर पंचायत बरनाहल से भाजपा प्रत्याशी शशि गुप्ता 710 वोट से चुनाव जीतीं  हैं। भाजपा प्रत्याशी को 3875 वोट मिले, वहीं प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी श्वेता राठी ने 3165 मत प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें - Agra Nikay Chunav Result: कैबिनेट मंत्री पर भारी पड़ गए 'श्रीराम', अपना वार्ड भी नहीं बचा सके

भोगांव में भाजपा प्रत्याशी आगे

भोगांव में भाजपा प्रत्याशी आगे नेहा तिवारी लगभग 2428 वोटो से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर सपा समर्थित नसरीन बानो। नेहा को अब तक 4131 मत मिले हैं और नसरीन बानो को 1703 मत मिले हैं।

ये भी पढ़ें - Agra Nikay Chunav Result: छठवें चक्र की मतगणना में बसपा के आगे सभी पस्त, भाजपा नेताओं के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed