फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   marriage

54 विवाह मुहूर्त पड़ रहे नए साल में

Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
marriage
कासगंज। विवाह आयोजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नया वर्ष खास उम्मीद लेकर नहीं आया है। इस साल खरमास, होलिकाष्टक, चतुर्मास से विवाह आयोजन पर ग्रहण लगेगा। जिससे पूरे साल में मात्र 54 शुभ विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं। जो पिछले वर्ष से 34 कम हैं। वर्ष 2020 में विवाह आयोजन पर खरमास, होलिकाष्टक, चतुर्मास जैसी बाधाएं रहेंगी। इस समय खरमास चल रहा है, जिससे विवाह के इच्छुक युवाओं को इंतजार करना होगा। 15 जनवरी से शुभ विवाह मुहूर्त शुरू होंगे जो 2 मार्च तक चलेंगे। इसके बाद 3 मार्च से होलिकाष्टक जबकि 14 से खरमास शुरू हो जाएगा जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में विवाह नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

16 अप्रैल से विवाह शुरू होने के बाद 30 जून तक विवाह आयोजन हो सकेंगे। इसके बाद 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी से फिर से विवाह आयोजन बंद हो जाएंगे जो 25 नवंबर तक चलेगा। 26 नवंबर से 12 दिसंबर की अवधि के बीच विवाह हो सकेंगे। इसके बाद फिर से विवाह आयोजन बंद हो जाएंगे। साल में कुल मिलाकर 54 ही विवाह मुहूर्त है। जबकि बीते वर्ष 88 विवाह मुहूर्त पड़े थे। जिससे बीता वर्ष सराफा, कपड़ा, बूरा, बताशा, सहित अन्य कारोबारियों के लिए काफी अच्छा रहा, लेकिन इस साल कम विवाह मुहूर्त होने से कारोबार प्रभावित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed