{"_id":"1e01872e52e3a513f3b79037ba5700b2","slug":"marksheet-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कशीट को जलाकर लगाया जा रहा ‘ठिकाने’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कशीट को जलाकर लगाया जा रहा ‘ठिकाने’
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए छात्रों का भविष्य कोई मायने नहीं रखता। शौचालय और कबाड़ में पड़ी जिन मार्कशीट-डिग्री को निरस्त बता सुरक्षित रखने की बात कही जा रही थी, उनको आग के हवाले कर ‘ठिकाने’ लगाया जा रहा है। पूरे प्रकरण पर अधिकारी अनभिज्ञ बने हुए हैं।
बता दें कि परीक्षा विभाग और डिग्री सेक्शन से सटे शौचालय में हजारों बीए, बीएससी, बीएड की मार्कशीट-डिग्री कचरे में तब्दील हो चुकी हैं। शौचालय फुल हो जाने के बाद खुले में ढेर लगा दिए हैं। ‘अमर उजाला’ ने विश्वविद्यालय प्रशासन की इस करतूत का पर्दाफाश किया। सूत्र बताते हैं कि रविवार को अवकाश वाले दिन अज्ञात लोगों ने गेट खोलकर एक ढेर में मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी।
- निरस्त मार्कशीट-डिग्री को सोमवार को सुरक्षित स्थान पर रखवाने के निर्देश दिए थे। आग किसने लगाई इसका पता कराया जाएगा।
केएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक
कुलपति ने मांगी रिपोर्ट
- मार्कशीट-डिग्री शौचालय में पड़ी होने के मामले पर विश्वविद्यालय में हड़कंप की स्थिति है। कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने परीक्षा विभाग और डिग्री सेक्शन से निरस्त मार्कशीट और डिग्री का रिकार्ड तलब किया है। परीक्षा नियंत्रक से भी दो दिन में डेटा कुलपति सचिवालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग ने भेजी रिपोर्ट
- विश्वविद्यालय के इस अपराध की रिपोर्ट खुफिया विभाग भी चौकन्ना हो गया। रविवार को विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी किया। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी है।
केंद्रीय मंत्री कराएंगे जांच
- मार्कशीट-डिग्री प्रकरण की जांच केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया भी कराएंगे। उनके प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि मंत्री बाहर हैं, फोन पर उनको पूरे मामले से अवगत कराया है। तीन फरवरी को आगरा आने पर कुलपति के समक्ष मुद्दा उठाया जाएगा।