{"_id":"617716a1ba954546e4144e3b","slug":"marks-not-recorded-in-all-three-subjects-of-ba-second-year-admission-in-final-stopped-agra-news-agr512717386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए द्वितीय वर्ष के तीनों विषयों में दर्ज नहीं किए अंक, फाइनल में प्रवेश रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए द्वितीय वर्ष के तीनों विषयों में दर्ज नहीं किए अंक, फाइनल में प्रवेश रुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक और लापरवाही छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। मैनपुरी की छात्राओं के बीए द्वितीय वर्ष में तीनों विषयों में अंक दर्ज नहीं किए हैं। इससे फाइनल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। इसमें सुधार के लिए छात्राएं विवि के लगातार चक्कर काट रही हैं, लेकिन दुरुस्त करते हुए अंकतालिका जारी नहीं की है।
सोमवार को हेल्प डेस्क पर छात्रों की भीड़ लगी है। यहां पर अंकतालिका में नंबर दर्ज न होने और डिग्री नहीं मिलने समेत अन्य परेशानी लेकर छात्र आए। यहां मैनपुरी के कई विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर लाइन में लगे थे। इनमें से विद्यार्थियों ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष के अंकतालिका में एक भी विषय में अंक दर्ज नहीं किए हैं। इससे बीए फाइनल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अंकतालिका में सुधार नहीं किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि छात्राओं के प्रार्थनापत्र मांगे है, इनकी अंकतालिका में सुधार करवाया जा रहा है।
तीन बार दिया प्रार्थनापत्र
मैनपुरी की रचना ने बताया कि वह आरसी कॉलेज मैनपुरी में पढ़ती हैं। उनकी बीए द्वितीय वर्ष में हिंदी, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के तीनों विषयों में अंक दर्ज नहीं किए। मार्क अवेटिंग दर्ज कर दिया है। इनको ठीक कराने के लिए तीन बार प्रार्थनापत्र भी दिया है।
विज्ञापन
मैनपुरी के आरसी कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा डॉली गौतम ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी और फिजिकल एजूकेशन में अंक दर्ज नहीं किए। इसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों को भी बता चुकी हूं। कोई समाधान नहीं हुआ, फाइनल में प्रवेश रुका हुआ है।
हाथरस से आए धीरज कुमार ने बताया कि बीएससी 2017 में पूरी की थी। इसकी डिग्री के लिए आवेदन भी कर दिया है। तीन महीने से लगातार चक्कर काट रह हूं। डिग्री नहीं बन पा रही है। विभागों में जाकर पता करने पर भी कर्मचारी बताते हैं कि अभी तैयार नहीं हुई है।