{"_id":"6345b4ac6c3b0f73ce695e83","slug":"market-decorated-for-karva-chauth-women-shop-fiercely-kasganj-news-agr5499279126","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ: पायलों की झनकार से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ: पायलों की झनकार से बाजार गुलजार
विज्ञापन
कासगंज। बारिश थमते ही बाजारों की रौनक भी बढ़ गई। करवाचौथ के सामान की खरीदारी के लिए सुहागिनों की भीड़ बाजरों में उमड़ रही है। चूड़ी खूब खनक रही है। वहीं बिंदिया भी चमक रही है। सौदर्य के सामान से लेकर साड़ी, चूड़ी, करवा आदि सामानों की दुकानों पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। मंगलवार को सुहागिनों से खूब खरीदारी की। साड़ी, पायल बिछुआ, गहने व शृंगार की दुकानों पर महिलाओं ने देर रात तक खरीदारी की। शहर के अलावा देहात क्षेत्र की महिलाओं ने भी बाजारों में करवाचौथ के सामान की खरीदारी की। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने लिपस्टिक, बिंदी, नेलपॉलिस, काजल, सिंदूर, चूड़ी, कंगन आदि की खरीदारी के अलावा साड़ी सूट भी खरीदे।
चीनी, मिट्टी व चांदी तांबा के करवा भी खरीदे
करवाचौथ पर मुख्य पूजा के सामान करवा की भी महिलाओं ने खरीदारी की। इसमें महिलाओं ने चीनी, मिट्टी, चांदी और तांबे के करवा खरीदे। सर्राफा कारोबारी मोहन अग्रवाल ने बताया कि इस बार चांदी के करवा महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही कलेंडर, चलनी, पूजा की थाली आदि सामान खरीदा। ग्राहकों की भीड़ देख सामान विक्रेताओं के चहेरे भी खिले नजर आए।