फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mariam khan reporting live child actor gornash warm welcome in agra

'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' के 'अच्छे' का ताजनगरी में जोरदार स्वागत

Sun, 05 Aug 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
mariam khan reporting live child actor gornash warm welcome in agra
बाल अभिनेता गौरांश को सम्मानित करते भाजपा विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला
स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में दिखाई देने वाले ताजनगरी के छह साल के गौरांश शर्मा शनिवार को शहर पहुंचे। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उन्हें गोदी में उठाकर फूल-मालाओं से लाद दिया। 
विज्ञापन


दिलकश डांस व अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले गौरांश शर्मा 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में 'अच्छे' नाम के बच्चे का किरदार निभा रहे हैं। दर्शक उनके किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर भगवान टॉकीज के बीच भी गौरांश का प्रतापपुरा चौराहा, धाकरान चौराहा और हरीपर्वत चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। भगवान टॉकीज स्थित आशादीप होटल में उद्देश्य फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरांश को देखने के लिए भी यहां भी काफी संख्या में रंगमंच के कलाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के प्यार की बदौलत ही आज मायानगरी में सीरियल में अभिनय की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 

गौरांश उस समय सुर्खियों में आए थे, जब सोनी टीवी पर आने वाले सुपर डांसर चैप्टर-2 में उन्होंने अपने डांस के जलवे से लोगों का दिल जीत लिया था। जी टीवी पर डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में भी उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी। 

मां की आंखों में छलक आए आंसू

सम्मान समारोह के दौरान गौरांश की मां सोनिया शर्मा और पिता तरुण शर्मा की आंखों में खुशी से आंसू छलक आए। उनका कहना था कि आज हमें इस बात पर गर्व है कि लोग हमें गौरांश के नाम से जानते हैं। उनका कहना था कि रास्ते में सम्मान के दौरान लोग हमारी तरफ इशारा कर कह रहे थे कि यह गौरांश के माता-पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed