फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marguerite at G-20 summit met acid attack victims and was moved to tears after hearing their pain in agra

जी-20 समिटः एसिड अटैक पीड़ितों का दर्द सुन छलक पड़े नीदरलैंड की मार्गरीट के आंसू, गले से लगाया, बढ़ाया हौसला

Sun, 12 Feb 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Marguerite at G-20 summit met acid attack victims and was moved to tears after hearing their pain in agra
नीदरलैंड से आईं डॉ. मार्गरीट एसिड अटैक पीड़ितों से मिलीं - फोटो : अमर उजाला

जी-20 समिट में शामिल होने नीदरलैंड से आगरा आईं डॉ. मार्गरीट सोइटमेन रिजनेन रविवार को शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंचीं। यहां तेजाब पीड़ितों का दर्द सुना तो उनके आंसू छलक पड़े। भावुक होकर उन्होंने पीड़ितों को गले से लगाया। उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा पर रोक लगनी चाहिए। यह सभ्य समाज की पहचान नहीं। उन्होंने पीड़ितों को अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए भी प्रेरित किया।

विज्ञापन


एओन होल्डिंग कंपनी की चेयरमैन डॉ. मार्गरीट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने पीड़ितों की हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि वह भारत में अपने दोस्तों से पीड़ितों की मदद के लिए बोलेंगी। उन्होंने आगरा में महिलाओं में डिजिटल स्किल और साफ व सुरक्षित माहौल देने पर चर्चा की। कहा कि भारत में आधी आबादी अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन


शीरोज कैफे पहुंचने पर सबसे पहले एसिड अटैक सर्वाइवर गीता ने मार्गरीट का टीका लगाकर स्वागत किया। मधु, रुकैया, नगमा, मानिनी, खुशबू, डॉली और सना से गले मिलकर मार्गरीट विदा हुईं। कैफे की संचालक संस्था छांव फाउंडेशन के प्रवक्ता अजय तोमर ने बताया कि तेजाब पीड़ितों पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री मार्गरीट को दिखाई। इसमें पीड़ितों ने आपबीती सुनाई थी। जिसे देख मार्गरीट बेहद भावुक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed