फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Margashirsha Purnima 2022 mela will start from 30 november know dates and times of bathing

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2022: इस तारीख से शुरू होगा मेला, जानें स्नान की तिथियां और समय

Sat, 19 Nov 2022 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 PM IST
सार

मेला मार्गशीर्ष में एकादशी स्नान पर्व 3 दिसंबर, द्वादशी स्नान पर्व 4 दिसंबर, नागा साधु संतों का शाही स्नान 5 दिसंबर, पूर्णिमा स्नान पर्व 8 दिसंबर के स्नान पर्व होंगे।

विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2022 mela will start from 30 november know dates and times of bathing
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी में मार्गशीर्ष मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हरि की पौड़ी के वराह घाट पर निर्माण के कार्य में तेजी आई है। मेला मार्गशीर्ष शुरू होने से पूर्व निर्माण को कराए जने का लक्ष्य दिया गया है। मेला मार्गशीर्ष में स्नान पर्वों पर 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन


मार्गशीर्ष मेला 30 नवंबर को शुरु हो रहा है, जिसे देखते हुए यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा 5.95 करोड़ की लागत से वराह घाट का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने परियोजना अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा को घाट का निर्माण मार्गशीर्ष मेला से पूर्व पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इस दिन होंगे स्नान 

मेला मार्गशीर्ष में एकादशी स्नान पर्व 3 दिसंबर, द्वादशी स्नान पर्व 4 दिसंबर, नागा साधु संतों का शाही स्नान 5 दिसंबर, पूर्णिमा स्नान पर्व 8 दिसंबर के स्नान पर्व होंगे। इन स्नान पर्वों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरि की पौड़ी पहुंचने की संभावना है। वराह मंदिर के महंत विदेहानंद गिरी ने  यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक के समक्ष इस संबंध में चिंता व्यक्त की थी। सीढ़ियों के निर्माण के बाद उन पर लाल पत्थर लगाकर घिसाई का कार्य, सीढ़ियों पर स्टील की रैलिंग लगाने का कार्य, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नलकूप लगाने, सोलर लाइट्स लगाने आदि सुदंरीकरण के कार्य हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Agra Crime: अनाज कारोबारी को अर्द्ध बेहोश कर महिला ने की घिनौनी हरकत, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

दो शिफ्टों में कराया जा रहा कार्य 

यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक अवधेश कुमार शर्मा कि 28 नवंबर तक घाट निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्य को पूर्ण कराए जाने के लिए दो शिफ्टों में कार्य कराया जा रहा है, जिससे कार्य तेजी से पूर्ण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed