फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manya Cricket Academy defeated the Dholpur team by six wickets.

Agra News: धौलपुर की टीम को मान्या क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से हराया

Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Manya Cricket Academy defeated the Dholpur team by six wickets.
आगरा। मान्या क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मैच में अकादमी ने ब्रज क्लब धौलपुर को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मान्या क्रिकेट अकादमी ने 27.2 ओवर में चार विकेट खोकर 189 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में बालक-बालिकाओं की मिक्स टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मान्या क्रिकेट अकादमी की जीत के नायक मयंक बघेल रहे, जिन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 72 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए। मयंक रिटायर्ड हर्ट हुए, लेकिन तब तक टीम को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उनके अलावा लोकेश ने 70 गेंदों पर 60 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें नौ चौके शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर ब्रज क्लब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ब्रज क्लब धौलपुर की टीम 35 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन ही बना सकी। टीम के लिए कप्तान पारस कुशवाहा ने 41 रन, भानुप्रताप सिंह ने नाबाद 32 रन और अंशुल फौजदार ने 27 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त रनों के रूप में टीम को 42 रन मिले। मान्या क्रिकेट अकादमी की ओर से कप्तान मानवी राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में मात्र 25 रन देकर दो विकेट झटके। यश ने भी दो विकेट हासिल किए, जबकि ओम ने सिर्फ दो ओवर में दो विकेट लेकर मध्यक्रम को झटका दिया। देव और आशु को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed