{"_id":"612e72e88ebc3e266350f27c","slug":"many-trains-including-mahakoshal-survived-the-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेलवे पुलिया धंसी, महाकौशल समेत कई ट्रेन हादसे से बचीं, दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रैक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेलवे पुलिया धंसी, महाकौशल समेत कई ट्रेन हादसे से बचीं, दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रैक जाम
Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:44 AM IST
सार
पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बाद स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के नीचे से जा रहे गंदे नाले की पुलिया धंस जाने से करीब दो घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। करीब दो घंटे के बाद डाउन रूट पर 20 किलो मीटर की गति का कॉशन लगा कर रेल यातायात शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिया धंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में लाखों रुपये रेलवे ट्रैक मेंटीनेंस पर खर्च होने के बाद भी बाद रेलवे स्टेशन के निकट की पुलिया धंस गई। इससे यहां से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेन हादसे से बच गईं। महाकौशल इस हादसे से चंद मिनटों की दूरी पर रुकवाई गई।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने पुलिया धंसने की जानकारी लगते ही आगरा-मथुरा ट्रैक से गुजरने वालीं करीब दो दर्जन ट्रेनों को रुकवा दिया। इंजीनियरों की टीम देर रात तक ट्रैक को चालू नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
बाद रेलवे स्टेशन के आउटर के पास किलो मीटर संख्या 1387, 33, 29 के पास अप रूट पर रेलवे ट्रैक के नीचे बनी गंदे नाले की पुलिया धंस गई। इसकी जानकारी लगते ही 4:25 बजे गैंगमैन ने सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। इस दौरान महाकौशल एक्सप्रेस पुलिया से चंद मिनटों की दूरी पर थी। आनन फानन में ट्रेन को बाद में स्टेशन के आउटर पर रोका गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के नीचे की पुलिया धंसने का पता लगते ही रेल पथ संचालन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन डाउन ट्रैक की ट्रेनों को भी रोकने के निर्देश रेलवे अधिकारियों ने जारी किए। इसके बाद जो ट्रेन जहां थी, वहीं खड़ी करा दी गई। दिल्ली मथुरा रूट पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बाद स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के नीचे से जा रहे गंदे नाले की पुलिया धंस जाने से करीब दो घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। करीब दो घंटे के बाद डाउन रूट पर 20 किलो मीटर की गति का कॉशन लगा कर रेल यातायात शुरू करा दिया गया। अप रूट को ठीक करने का काम शुरू करा दिया गया है। रूट के पूरी तरंह ठीक होने के बाद ही उस पर रेल यातायात शुरू कराया जाएगा।