फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many thousand rupees compensation for victim after getting weird judgement from panchayat

आगरा में पंचायत का अनोखा फैसला, दुष्कर्म आरोपियों को चप्पल से पीटकर छोड़ा, पुलिस भी हैरान

Sat, 24 Nov 2018 05:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
many thousand rupees compensation for victim after getting weird judgement from panchayat
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के बरहन क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के दो आरोपियों को भरी पंचायत में पीड़िता से चप्पल मरवाकर बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को मोटी रकम अर्थदंड के तौर पर भी दिलाई गई है। 
विज्ञापन


गांव के एक खेत में हुई पंचायत में युवती द्वारा आरोपियों को चप्पल मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस और प्रधान दोनों इसकी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन




क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों पर गांव की एक युवती के साथ तीन दिन पहले दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत करनी चाही। पर, बिरादरी के दबाव में वह ऐसा नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस मामले में शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव के एक खेत में पंचायत बुलाई गई। इसमें पंच बने लोगों ने आरोपियों पर मोटी रकम का अर्थदंड लगाया। साथ ही पंचायत में ही इसका भुगतान भी कराया। 

वहीं दोनों आरोपियों और पीड़ित युवती को पंचायत में बुलाया गया। जहां भरी पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती से आरोपियों को चप्पल मरवाई गई। वायरल हुए वीडियो में पंच बना एक व्यक्ति स्वयं युवकों को बैठाकर युवती से चप्पल मारने को कह रहा है।

 युवती दोनों युवकों को एक-एक चप्पल मारकर चली जाती है। मामले में थानाध्यक्ष बरहन नवीन कुमार से जब पंचायत के बारे में बात की गई, तो उन्होंने इसकी जानकारी से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed