{"_id":"5bf8953fbdec22419e1f40d7","slug":"many-thousand-rupees-compensation-for-victim-after-getting-weird-judgement-from-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पंचायत का अनोखा फैसला, दुष्कर्म आरोपियों को चप्पल से पीटकर छोड़ा, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पंचायत का अनोखा फैसला, दुष्कर्म आरोपियों को चप्पल से पीटकर छोड़ा, पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बरहन क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के दो आरोपियों को भरी पंचायत में पीड़िता से चप्पल मरवाकर बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को मोटी रकम अर्थदंड के तौर पर भी दिलाई गई है।
गांव के एक खेत में हुई पंचायत में युवती द्वारा आरोपियों को चप्पल मारते हुए वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस और प्रधान दोनों इसकी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों पर गांव की एक युवती के साथ तीन दिन पहले दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत करनी चाही। पर, बिरादरी के दबाव में वह ऐसा नहीं कर सका।
विज्ञापन
साथ ही इस मामले में शुक्रवार सुबह 10 बजे गांव के एक खेत में पंचायत बुलाई गई। इसमें पंच बने लोगों ने आरोपियों पर मोटी रकम का अर्थदंड लगाया। साथ ही पंचायत में ही इसका भुगतान भी कराया।

वहीं दोनों आरोपियों और पीड़ित युवती को पंचायत में बुलाया गया। जहां भरी पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवती से आरोपियों को चप्पल मरवाई गई। वायरल हुए वीडियो में पंच बना एक व्यक्ति स्वयं युवकों को बैठाकर युवती से चप्पल मारने को कह रहा है।
युवती दोनों युवकों को एक-एक चप्पल मारकर चली जाती है। मामले में थानाध्यक्ष बरहन नवीन कुमार से जब पंचायत के बारे में बात की गई, तो उन्होंने इसकी जानकारी से साफ मना कर दिया।
युवती दोनों युवकों को एक-एक चप्पल मारकर चली जाती है। मामले में थानाध्यक्ष बरहन नवीन कुमार से जब पंचायत के बारे में बात की गई, तो उन्होंने इसकी जानकारी से साफ मना कर दिया।