फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many SP leaders will be involved in ram gopal birthday

2019 के तहत सपा यहां करेगी शक्ति प्रदर्शन, एक मंच पर होंगे मुलायम, शिवपाल और रामगोपाल

Fri, 29 Jun 2018 09:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
many SP leaders will be involved in ram gopal birthday
तैयार किया गया मंच - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिन के बहाने सपा 29 जून को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


इसके लिए जिले भर में हजारों की संख्या में कार्ड बांटे गए हैं। हजारों लोगों की दावत का इंतजाम किया है। इसे लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव भी इसमें शामिल होंगे। रामगोपाल यादव के जन्मदिन के बहाने सपा फिरोजाबाद से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए लक्ष्य साधने की रणनीति बना रही।
विज्ञापन

many SP leaders will be involved in ram gopal birthday
सपा - फोटो : amar ujala
रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव यहां से सांसद हैं। सपा यहां से उन्हें दुबारा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। सपा का यह जलसा इसी रणनीति का हिस्सा है। 

रामलीला मैदान में तैयारियां चल रही हैं। वाटर प्रूफ पंडाल बनाया है। इसके साथ ही लगभग 20 हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की जा रही है। 

दो लाख कार्ड वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को पैकेट मुहैया कराने तथा भोजन के लिए 25 स्टाल लगाई जाएगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed