फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many people were prosecuted under SC Act in ethnic conflict, Mahapanchayat in agra

जातीय संघर्ष में कई लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा, सवर्णों की महापंचायत

Sat, 01 Sep 2018 06:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 01 Sep 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
many people were prosecuted under SC Act in ethnic conflict, Mahapanchayat in agra
पिनाहट मे जातीय संघर्ष के बाद महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट टीचर्स कालोनी में पेड़ की डाल काटने पर दो गुटों के बीच हुए झगड़े ने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से पथराव हुआ और गोलियां चलाई गईं। पत्थर लगने से छह लोग घायल हो गए। कस्बा में तनाव फैल गया। आगरा तक से पुलिस बुलाई गई है। इस मामले में दर्जनों लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को महापंचायत बुलाई गई। इसमें 500 से अधिक लोग मौजूद रहे। पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भी पंचायत में शामिल हुए।
विज्ञापन


विजय सिंह घर के पास खटीक मोहल्ले के रहने वाले गौरव, विमल, मोनू, सूरज आदि ने आकर बकरियों के चारे के लिए पेड़ से एक डाल काट ली। इसका विजय की पत्नी दुर्गेश ने विरोध किया। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों तरफ के अन्य लोग जुट गए और मारपीट हो गई। पत्थर भी चले। इसमें विजय, दुर्गेश और दूसरे पक्ष के गौरव को गंभीर चोटें आईं। इन्हें आगरा रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद टीचर्स कालोनी निवासी रामजीलाल तोमर के मकान पर खटीक मोहल्ले के कुछ लोगों ने पथराव करने के साथ फायरिंग भी की। इससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर आई पिनाहट पुलिस छानबीन करने के बाद लौट गई। पुलिस के जाने के बाद दोबारा उनके घर पर पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर थोड़ी देर बाद विशाल भदौरिया पर पथराव किए जाने के बाद दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे कस्बा में दहशत फैल गई।  सीओ पिनाहट मोहसिन खान पहुंचे। कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था। 


इस संघर्ष के बाद कई सवर्ण लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज की ओर से महापंचायत बुलाई गई। इसमें पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भी शामिल हुए। पूरी घटना के बार में जानकारी दी गई और लोगों से जातीय संघर्ष के बाद एससी एक्ट लगाने का विरोध हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed