फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many people offered namaz prayers at a mosque in mainpuri

लॉकडाउन: रोक के बावजूद मस्जिद में सामूहिक रूप से पढ़ी नमाज, छह लोग गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:04 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के कारण मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन
many people offered namaz prayers at a mosque in mainpuri
जुमा अलविदा पर शहर में भ्रमण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में प्रशासन की चेतावनी के बाद भी कस्बा करहल की मोहल्ला सराय भटेला स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर करहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मस्जिद से छह लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है। स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं। मस्जिदों के इमाम भी घरों में रहकर ही सामाजिक दूरी बनाकर नमाज पढ़ने की अपील कर चुके हैं। 
विज्ञापन



जुमा अलविदा पर पुलिस ने सुबह से चौकसी बरती। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली मोहल्ला सराय भटेला स्थित मस्जिद में कुछ लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करके सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मस्जिद पहुंचे। पुलिस को देख मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे कई लोग भाग गए। पुलिस ने मस्जिद से छह लोगों को नमाज पढ़ते पकड़ लिया। पुलिस उनको थाने ले गई। 

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अब्दुल अजीज, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद हुसैन मिसबाही, गुलफाम, कासिम, अयाज बताए। मौके से भागे लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम, लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed