फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many passengers injured after roadways bus overturned due to collision with container in mainpuri

मैनपुरी में सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से रोडवेज बस पलटी, 40 से अधिक यात्री घायल

Mon, 01 Nov 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 10:39 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया। कुरावली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर रोडवेज को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
many passengers injured after roadways bus overturned due to collision with container in mainpuri
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मैनपुरी आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस को जीटी रोड पर हाईवे से उतरते समय कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल छह यात्रियों को कुरावली से उपचार दिलाकर घरों के लिए रवाना किया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा सोमवार को तड़के 3:40 बजे के करीब हुआ। एटा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से मैनपुरी जा रही थी। कुरावली कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के निकट जीटी रोड से बस लिंक रोड पर उतर रही थी, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर संख्या यूपी 74 एल 4801 ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद इन्हें भेजा गया घर
- 32 वर्षीय आलोक सक्सेना पुत्र हरस्वरूप निवासी ग्राम मनोना थाना कुरावली जनपद मैनपुरी। 
- 9 वर्षीय नंदिनी पुत्री आलोक सक्सेना 
- 27 वर्षीय सीता पत्नी नीरज निवासी नगला अन्हैया, मैनपुरी। 
- 7 माह की सीरिया पुत्री नीरज निवासी 
- 22 वर्षीय नीरज पुत्र गंगादीन निवासी 
- 30 वर्षीय सुनीता पत्नी आलोक निवासी ग्राम मनोना थाना कुरावली, मैनपुरी

इन घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल
- 42 वर्षीय सुशील चौहान पुत्र सुरेश चौहान निवासी चकरनगर जनपद इटावा। 
- 38 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र नामालूम निवासी ज्योति खुर्द, मैनपुरी।
- 24 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र सोबरन सिंह निवासी शरीफपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी।
- 28 वर्षीय ब्रजकिशोर पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी कंजाहार थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी।  
- 22 वर्षीय श्यामवीर पुत्र कमलेश निवासी नदरेला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed