{"_id":"5be13108bdec226934563d51","slug":"many-injured-in-collision-with-truck-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसाः ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसाः ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, सात घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के सिरसागंज रोड पर सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपों में सवार सात लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना दन्नाहारक्षेत्र के गांव लालपुर के पास मंगलवार सुबह को सवारी से भरी टेंपो जा रही थी। इस बीच ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
इस हादसे में टेंपो में सवार दीवान सिंह निवासी नगला, रामसिंह निवासी घिरोर, सीमा देवी निवासी धरमंगदपुर नगरिया, रामलाल निवासी बीनेपुर थाना बरनाहल, जान मोहम्मद निवासी नगला मानधाता बरनाहल, प्रवीन कुमार निवासी नगला धीप चापरी घिरोर, आरती और उसका भाई राहुल कुमार निवासी टिंडौली घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां घायलों का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।