फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many hotels do not have fire prevention arrangements in Agra

G-20 Summit: ताजनगरी में दुनियाभर से आने को हैं मेहमान... होटलों में नहीं आग से बचाव के इंतजाम

Mon, 19 Dec 2022 07:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 07:36 AM IST
सार

 आगरा में नोटिस के तीन महीने बाद भी 150 में से केवल 25 होटलों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी ली है। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद भी 125 में मानक पूरे नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Many hotels do not have fire prevention arrangements in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस शहर पर दुनियाभर की नजर टिकी है। जी-20 के मेहमान आने वाले हैं, उस शहर के होटलों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं हुए। आगरा में नोटिस के तीन महीने बाद भी 150 में से केवल 25 होटलों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी ली है। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद भी 125 में मानक पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे होटलों में अगर आग भड़की तो जान जोखिम में होगी। बेपरवाह अफसर आंख मूंदे हुए हैं।

विज्ञापन


लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड में 4 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट व सर्वे के निर्देश दिए थे। अग्निशमन विभाग और आगरा विकास प्राधिकरण के संयुक्त सर्वे में 150 होटल में इंतजाम नहीं मिले। इन्हें सितंबर में नोटिस दिए गए। एक महीने में एनओसी लेनी थी। एडीए उपाध्यक्ष ने एक महीना और फिर जिलाधिकारी ने एक और महीना मियाद बढ़ा दी।
विज्ञापन


 तीन माह की मियाद 15 दिसंबर को खत्म हो गई। अभी 125 होटलों ने एनओसी नहीं ली है। इनमें अधिकांश बजट होटल हैं। ये कॉलोनियों, गली-मुहल्लों और घरों में संचालित हैं। गौरतलब है कि धनौली पर आर मधुराज हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लापरवाही पर्यटकों के लिए आफत बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रसूख के आगे बेबस

फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, सिकंदरा और अन्य इलाकों में 20 से अधिक होटल जनप्रतिनिधियों के हैं। इनमें से कई का नक्शा पास नहीं है। पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। अग्निशमन की एनओसी भी नहीं हैं। रसूख के आगे नियम बौने साबित हो रहे हैं। कार्रवाई नहीं हो रही।

ऑडिट में लापरवाही

सूबे में सबसे ज्यादा होटल आगरा में हैं। इनकी संख्या 1500 से अधिक है। 6 महीने में तीन बार पत्र लिखने के बाद भी पर्यटन विभाग और पुलिस ने सर्वे नहीं किया। होटलों का सत्यापन नहीं हुआ। अग्निशन विभाग ने भी सभी का ऑडिट भी नहीं किया है। करीब 500 से अधिक होटल अग्निशमन व अन्य मानकों के विरुद्ध संचालित हैं।

सील करेंगे ये होटल

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने कहा कि संयुक्त सर्वे के बाद 150 होटलों को नोटिस दिए थे। पर्याप्त समय दिया है। जिन्होंने मानक पूर्ण नहीं किए। अग्निशमन विभाग से उनकी रिपोर्ट मांगी है। ऐसे होटलों को सील किया जाएगा।

25 होटलों ने ली एनओसी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बड़े होटलों ने मानक पूरे किए हैं। छोटे होटलों ने इंतजाम नहीं किए। नोटिस के बाद करीब 25 एनओसी को जारी की गई है। अन्य के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजेंगे।

'किए जा रहे इंतजाम'

होटल एंड रेस्टोरेण्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि एनओसी जरूरी नहीं। अधिकांश होटलों ने मानक पूर्ण किए हैं। जहां मानक पूरे नहीं हुए वहां कराए जा रहे हैं। विभागों के पास आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए खुद व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed