फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many health workers did not arrive at booth to get vaccinated in agra

बुखार से तप रहा हूं तो किसी ने कहा- मेहमानी में हूं, आगरा में कई लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे

Sun, 17 Jan 2021 08:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jan 2021 08:37 AM IST
सार

  • टीका लगवाने नहीं आए लाभार्थियों को फोन पर संपर्क किया, काउंसलिंग भी की, सभी के जवाबों की बनाई गई है रिपोर्ट, शासन को भेजी जाएगी

विज्ञापन
Many health workers did not arrive at booth to get vaccinated in agra
आगरा: बॉक्स से वैक्सीन निकालती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरे अभी तक आप आए नहीं, टीका लगना है भाई, कहां हो.. जल्दी आओ। आगरा में बूथ से जब अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से प्रभारी ने पूछा तो किसी ने कहा कि बुखार से तप रहा हूं। कोई बोला, रिश्तेदारी में आया हूं। पहले दिन सिर्फ 361 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया, जबकि 600 का टीकाकरण होना था। 

विज्ञापन


आगरा में कोरोना टीकाकरण बूथों पर दोपहर दो बजे के बाद इक्का-दुक्का ही लोग टीका लगवाने वाले आए। यह देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बूथ प्रभारियों से रिपोर्ट ली तो संख्या कम देख उन्होंने सभी प्रभारियों से लाभार्थियों को फोन कर बुलाने को कहा। 
विज्ञापन


इस पर जब फोन किया तो कई लाभार्थियों ने बहाने बनाए। काफी समझाने पर भी कर्मचारी टीका लगवाने के लिए राजी नहीं हुए। इस पर सभी की अनुपस्थिति की वजह की सूची बनाई गई है। इनकी काउंसलिंग करने के बाद सूची शासन को भी भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बताईं वजह
- शहर से बाहर चला गया हूं, जरूरी काम था। 
- दवाएं चल रही हैं, टीका बाद में लगवाऊंगा।
- पहले औरों को लगने दो, बाद में लगवा लेंगे।
- गमी में आ गया हूं, अगली बार लगवा लेंगे। 
- किडनी, कैंसर की बीमारी है, दवा ले रहा हूं।
- मुझे एलर्जी है, इसलिए अभी नहीं लगवा रहा।

कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाएगी
लेडी लॉयल की एसआईसी डॉ. कंचन गुप्ता ने कहा कि अनुपस्थित लोगों की सूची बनाई है, इसमें ऐसे भी रहे, जिन्होंने टीका लगवाने में हिचक दिखाई। उनकी काउंसलिंग की जाएगी। 

बीमारी की वजह बताई, कुछ बाद में लगवाएंगे
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि कुछ ने कैंसर, किडनी की बीमारी की दवा चलने तो किसी ने एलर्जी की शिकायत बताई है। 

अनुपस्थित लोगों को फोन कर भी बुलाया
एसएन कॉलेज के टीकाकरण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि सूची से मिलान कर अनुपस्थित लोगों को फोन कर टीका लगवाने के लिए कहा, उन्होंने व्यक्तिगत वजह भी बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed