{"_id":"593ea7371126f4ec0b8b4a27","slug":"many-bridges-are-mathura-are-accident-prone","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक सावधान! मथुरा में यहां-यहां हैं मौत के पुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक सावधान! मथुरा में यहां-यहां हैं मौत के पुल
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में मकेरा की पुलिया ही एकमात्र ऐसा स्थान नहीं है, जहां से गुजरने वाली जिंदगियां हर वक्त खतरे में रहती हैं। जिले में तीन सौ ऐसे पुल और पुलिया हैं, जो कभी भी लोगों की मौत का कारण बन सकते हैं। इनकी मरम्मत और सुरक्षित करने की फुर्सत अफसरों को नहीं है।
मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मकेरा पुलिया पर हादसे ने सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मकेरा पुलिया के समान और भी पुलिया हैं जो संकरी होने के कारण हादसे का कारण बनती हैं।
सौंख-मथुरा मार्ग स्थित आगरा कैनाल पर बनी उच्चा गांव की पुलिया, नगला भूरिया की पुलिया, पालीडूंगरा की पुलिया पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं। इन स्थानों पर रेडियम लाइटों का भी प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यहां कई बार हादसे भी हुए हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। यहां टूटी पुलिया की मरम्मत भी नहीं कराई गई हैं। गांव लालपुर स्थित आगरा कैनाल में कई हादसे हुए हैं। मांट, नौहझील, फरह, ओल में भी तमाम कमजोर पुलिया हैं।