{"_id":"62a4e0b6b89e0463c4511f78","slug":"mantri-ji-ka-visit-kasganj-news-agr5365843172","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शोधित पानी की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शोधित पानी की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शोधित पानी की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं’
- ऊर्जा और महिला कल्याण मंत्री ने एसटीपी, गोशाला का किया निरीक्षण
- गोवशों के लिए चारा दान करने की भी अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने जिले में काली नदी पर बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के संचालन का निरीक्षण किया। नदी में प्रदूषित पानी न गिरे इसके लिए 33.98 करोड़ रुपये की लागत से बना प्लांट क्रियाशील हो चुका है।
नगर विकास मंत्री ने प्लांट के निरीक्षण के दौरान बजट आवंटन एवं व्यय विवरण के बारे में जानकारी ली। यूपी जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह एसटीपी 15 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता का है। वर्तमान में 11-12 एमएलडी सीवरेज का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। मंत्री ने गंदे पानी और शोधित हुए पानी के नमूनों को भी देखा। मंत्री ने शोधित पानी की गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश भी दिए। कहा, यह पानी अभी केवल खेती के योग्य है पीने के योग्य नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में ड्रेनेज का पानी सीधी तौर पर कालीनदी में न गिरे।
इससे पूर्व दोनों ही मंत्रियों ने मंडी समिति स्थिति गोशाला का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर संतोष व्यक्त किया। गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस दौरान मंत्री एके शर्मा ने लोगों से चारा दान की अपील भी की। जिलाधिकारी हर्षित माथुर ने मंत्रियों को बताया कि अब तक कितना चारा दान में मिला है। मंत्री ने गोवंशों को समय से चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था यथावत रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे, एडीएम एके श्रीवास्तव, एसडीएम पंकज कुमार, जल निगम अधिशासी अभियंता आगरा डीके चौहान, नगर अध्यक्ष भाजपा शरद गुप्ता, जिला महामंत्री राजवीर भल्ला, नीरज शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप, डॉ. खूब सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत, डॉ. मनोज शर्मा, केपी सिंह, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।