{"_id":"622a2af2b7d6240a87774905","slug":"mant-election-result-2022-bjp-candidate-rajesh-chaudhary-victory-by-defeating-8-time-mla-in-mant-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Election Result: मांट में 8 बार के विधायक को शिकस्त देकर बीजेपी के राजेश चौधरी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Election Result: मांट में 8 बार के विधायक को शिकस्त देकर बीजेपी के राजेश चौधरी ने मारी बाजी
Thu, 10 Mar 2022 10:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:15 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी ने आठ बार के विधायक श्यामसुंदर शर्मा की किलेबंदी तोड़ दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में भी श्यामसुंदर शर्मा ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी लहर में भी अजेय रहने वाले राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले श्यामसुंदर शर्मा की किलेबंदी योगी लहर में टूट गई। भाजपा के राजेश चौधरी ने आठ बार के विधायक को पटखनी देकर मांट विधानसभा में इतिहास रचकर कमल खिला दिया। भाजपा नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरे राजेश ने यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
1989 से लगातार रहे विधायक
श्याम सुंदर शर्मा मांट सीट से 1989 से लगातार विधायक हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय भी जीतते रहे। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर पूरे सूबे में रामलहर थी, लेकिन तब भी मांट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्यामसुंदर शर्मा ने जीत दर्ज करके अपनी ताकत का एहसास कराया था। उसके बाद से वह लगातार विधायक बनते रहे।
विज्ञापन
मोदी लहर में हाथी पर हुए सवार
साल 2017 में सूबे में मोदी लहर में भी वह हाथी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे थे। लगातार आठ बार विधायक रहने के बाद इस बार भाजपा के उम्मीदवार राजेश चौधरी ने उन्हें पटखनी देकर इतिहास रच दिया। भाजपा नेतृत्व ने पहली बार युवा चेहरे राजेश चौधरी पर पूरा विश्वास जताया। इसके लिए उन्हें पूर्व में प्रत्याशी रहे एसके शर्मा का विरोध भी झेलना पड़ा। एसके शर्मा बागी होकर मथुरा विधानसभा से हाथी पर सवार हो गए। इसके बावजूद राजेश चौधरी ने इतिहास रच दिया। हालांकि इस सीट के लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पहले व बाद में जनसभाएं की थीं। इसके अलावा केंद्र के मंत्री व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने रात दिन एक कर दिया था।
विज्ञापन