{"_id":"58f662714f1c1beb024729ff","slug":"mant-and-mahavan-stopped-by-ganga-jal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांट और महावन ने रोका गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांट और महावन ने रोका गंगाजल
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गंगाजल प्रोजेक्ट का 80 फीसदी कार्य पूरा, मथुरा के किसानों ने अटकाया रोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गंगाजल लाने की योजना में मथुरा के मांट और महावन के किसानों ने रोड़ा अटका दिया है। यहां के किसान जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। मंगलवार को विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर योजना में तेजी लाने की मांग की, ताकि शहर को जल्द से जल्द गंगाजल उपलब्ध हो सके।
योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आगरा तक पाइप लाइन डालने की कार्य लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। पाइप लाइन के लिए जमीन का अस्थाई अधिग्रहण किया जाना है। पाइप लाइन डालने के बाद किसान अपनी जमीन का उपयोग कर पाएंगे और जमीन का मालिकाना हक भी उन्हीं का होगा। लेकिन महावन और मांट के करीब 8-10 किलोमीटर हिस्से में किसान पूूरा मुआवजा मांग रहे हैं। जिसका कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने नगर विकास मंत्री से मांग की कि मथुरा प्रशासन, किसान और जल निगम के बीच समन्वय स्थापित कर लाइन डालने का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए।
लागू की जाएगी शाहगंज वाटर सप्लाई स्कीम
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने पेयजल वितरण की प्रक्रिया के सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में गंगाजल तो आ जाएगा लेकिन उसका वितरण ठीक ढंग से हो, इसकी व्यवस्था करनी होगी। दरअसल, दक्षिण विधानसभा के तमाम इलाके ऐसे हैं जहां अभी तक जलकल विभाग की पाइप लाइन तक नहीं डाली गई हैं। उन्होेंने बताया कि पिछले दिनों ‘शाहगंज वाटर सप्लाई स्कीम’ के तहत करीब 145 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई थी लेकिन वह परवान नहीं चढ़ सकी। करीब 700 करोड़ रुपये की एक ओर योजना जल निगम ने बनाई है लेकिन उसे अधिकारी स्मार्ट सिटी योजना के तहत एग्जिक्यूट करना चाहते हैं। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में तीन ओवर हेड टैंक का प्रस्ताव था। एक टंकी जीआईसी ग्राउंड, दूसरी नार्मल कंपाउंड और तीसरी अवधपुरी में बने, जिससे विधानसभा क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रॉपर हो सके।