{"_id":"610199fc8ebc3e58731160f7","slug":"mansoon-sawan-rainy-season-nagar-palika-kasganj-water-logging-soron-gate-eo-kasganj-kasganj-news-agr501656230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें बनीं दरिया, घरों से लेकर दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें बनीं दरिया, घरों से लेकर दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
कासगंज के सोरों गेट क्षेत्र में बारिश के दौरान भरे पानी में गिरे पुलिस बैरियर व साइकिल लेकर निकलत
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बुधवार को सुबह से ही हुई लगातार बारिश का असर जनजीवन पर नजर आया। लगातार बारिश के कारण जगह जगह बाजारों और गलियों में जलभराव के हालात बन गए। जिसके कारण बाजारों का कारोबार प्रभावित हो गया। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटे के हालात बने रहे।जलभराव के बीच लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह नौ बजे से बारिश का सिलसिला हुआ जो दोपहर एक बजे तक लगातार चलता रहा। काफी झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण कुछ देर बाद ही सड़कों पर पानी भरने लगा। सबसे ज्यादा पानी सोरों गेट तिराहे इलाके में भरा हुआ था। यहां लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं थीं। पुलिस चौकी के नो एंट्री के बैरियर पानी में गिर गए। वहीं नगरपालिका परिसर में स्थित महिला थाना क्षेत्र में भी पानी भरा हुआ था।
नदरई गेट पुलिस चौकी के सामने और गांधी मूर्ति इलाके में भी पानी भरा हुआ नजर आया। वहीं लक्ष्मीगंज और हाथी दरवाजा में पानी भरा हुआ था। प्रभुपार्क रोड, गली जाटवान, अशोकनगर, रेलवे रोड, गांधी मूर्ति, गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुशनगर, सोलह बीघा सहित अन्य इलाकों में भी पानी भरा हुआ था। माधोपुरी स्टेट बैंक कॉलोनी इलाके में भी जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुईं। कई जगह बेसमेंट में बारिश का पानी चला गया। बारिश का पानी निकालने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उमसभरी गर्मी के बीच लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लोगों को झमाझम बारिश का अंदाजा नहीं था कि इस झमाझम बारिश से राहत की जगह आफत आ जाएगी। जलभराव के बीच से निकलने में राहगीरों व दुपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कतें हुईं। सड़क किनारे फड़ लगाकर कारोबार करने वाले लोग दुकान नहीं खोल सके। पूरे दिन ऐसा ही आलम बना रहा। कई बार रुक रुककर बारिश हुई।
ये बोले लोग-
- नदरई गेट इलाके में बारिश होने पर काफी पानी भर जाता है जिससे काफी दिक्कतें होती हैं। नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। जिससे जलभराव न हो सके। - राकेश कुमार
- सोरों गेट तिराहे के इलाके में थोड़ी सी बारिश होने के बाद ही पानी भर जाता है। यहां जलभराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगरपालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। - मुकेश शर्मा
- माधोपुरी स्टेट बैंक कॉलोनी इलाके में पानी भरा रहता है। डा. हरिओम शर्मा के इलाके की गलियों में नालियों का निर्माण सही नहीं हुआ है। जिस कारण जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। - रचित गोयल
- गंगेश्वर कॉलोनी में पानी भरने की समस्या काफी पुरानी है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। बारिश होने पर यह समस्या और जटिल हो जाती है। लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। - कमल कुमार
बारिश से पहले ही नाले और नालियों की सफाई कराई गई है। तेज और लगातार बारिश होने पर पानी भर जाता है, लेकिन बारिश रुकने के साथ ही पान की निकासी शुरू हो जाती है। कहीं भी स्थायी जलभराव की समस्या नहीं है। - धर्मराज सिंह, ईओ नगर पालिका

कासगंज के लक्ष्मीगंज हाथीगेट पर भरा बारिश का पानी- फोटो : KASGANJ