फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mansion in which the shooting of the film Dil Aur Patthar took place will be preserved

UP: जिस हवेली में हुई दिल और पत्थर फिल्म की शूटिंग, उसे देखेगी दुनिया

Sun, 02 Jul 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 09:49 AM IST
सार

बीहड़ में बसे हवेलियों के गांव कमतरी की जिस हवेली में फिल्म दिल और पत्थर की शूटिंग हुई थी, अब उसे 2.25 करोड़ रुपये खर्च कर संरक्षित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
mansion in which the shooting of the film Dil Aur Patthar took place will be preserved
बाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी के बीहड़ में बसे हवेलियों के गांव कमतरी की जिस हवेली में फिल्म दिल और पत्थर की शूटिंग की गई थी, उसे अब दुनिया देखेगी। 1928 में बनी हेरिटेज हवेली को 2.25 करोड़ रुपये खर्च कर संरक्षित किया जा रहा है। आगरा से 80 किमी दूर बसे कमतरी में राय बहादुर उल्फत राय चतुर्वेदी ने 1928 में यह हवेली बनवाई थी, जिसमें 22 कमरे हैं। 1974 में इसी में फिल्म की शूटिंग की गई थी।
विज्ञापन

अमेरिका से लौटे उनके नाती प्रशांत कुमार चतुर्वेदी ने 1974 में हुई फिल्म की शूटिंग से जुड़ी यादें साझा की और बताया कि 1977 में रिलीज हुई फिल्म की शूटिंग पर तब 20 हजार रुपये मिले थे। उनके पिता भुवनेश्वर नाथ चतुर्वेदी मजिस्ट्रेट रहे थे। पर्यटन विभाग से हेरिटेज का दर्जा मिलने के बाद उन्होंने 2.25 करोड़ रुपये से हवेली को संरक्षित करने की योजना बनाई है, जिसमें से काफी कार्य हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज होटल में बदल जाएगी हवेली

प्रोजेक्ट में काम कर रहे सिविल इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि हवेली को प्राचीन स्वरूप में ही संजोया जा रहा है। इसमें 8 सुईट विकसित किए गए हैं। स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा। वह इससे पहले राजमाता सिंधिया की हवेली के संरक्षण से जुड़े थे। कमतरी गांव में इस हवेली को देखने, रहने के लिए जब सैलानी आएंगे तो स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

संरक्षण में पुरानी तकनीक का ही इस्तेमाल

पवन शर्मा ने बताया कि हवेली के संरक्षण में पुरानी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। चूना, बेल, गुड़ का सीरा, मैथी, उड़द दाल, सन, गोंद, ईंट की सरेस, बजरी का पेस्ट बनाकर संरक्षण कर रहे हैं। पेस्ट बनाने के लिए कोल्हू लगाया गया है। इस हवेली में घिरनी वाला कुआं भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed