फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manrega

मनरेगा में कोई कार्य न कराने पर 40 रोजगार सेवकों को नोटिस

Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
manrega
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों मे मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में रोजगार सेवक रुचि नहीं ले रहे हैं। लगातार की जा रही निगरानी में 40 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत शून्य कार्य होने की रिपोर्ट मिली है। इन ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले की 549 ग्राम पंचायतों में लगातार मनरेगा कार्य जारी रखने के शासन ने आदेश दिए हैं। इसके पीछे शासन की मंशा कोरोना काल में बेरोजगार हो चुके मजदूरों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की है। खंड विकास अधिकारी से लेकर मुख्य विकास अधिकारी तक इस संबंध में आदेश जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी रोजगार सेवकों ने लापरवाही की जा रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में 40 ग्राम पंचायतें ऐसी सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे माह मनरेगा में कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन

इसमें अक्तूबर में 28 ग्राम पंचायतों ने और नवंबर में 12 ग्राम पंचायतों ने कार्य नहीं कराया। इससे इन ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल सका। मामले में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया के आदेश पर उपायुक्त मनरेगा रंजीत सिंह की ओर से सभी 40 ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रशासन फिलहाल जवाब के इंतजार में है। जवाब आने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के हो चुके हैं आदेश
जुलाई में कोरोना काल के दौरान मनरेगा 35 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य नहीं कराया गया था। नोटिस जारी होने के बाद भी सुधार न होने पर मुख्य विकास अधकारी ने यहां तैनात रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी किया

ब्लॉकवार काम न कराने वाली पंचायतों की संख्या
जागीर-1
बरनाहल-5
बेवर-10
घिरोर-3
करहल-0
किशनी-4
कुरावली-6
मैनपुरी-8
सुल्तानगंज-3
कुल-40
मनरेगा में नियमित कार्य कराने के लिए आदेश दिए जाने के बाद भी लापरवाही हो रही है। पूरे माह में कोई कार्य न कराने वाले रोजगार सेवकों को उपायुक्त मनरेगा की ओर से नोटिस जारी किया गया है जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed