{"_id":"5ef793168ebc3e42c2049bfa","slug":"manrega-kasganj-news-agr448046663","type":"story","status":"publish","title_hn":"48,291 से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में मिला रोजगार-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48,291 से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में मिला रोजगार-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने कलक्ट्रेट में मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगा कर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में प्राथमिकता से जोड़ा जा रहा है। जिससे ग्रामीण एवं प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार मिलता रहे।
उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न न हो और उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शुक्रवार से 48,291 से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में रोजगार दिया गया।
डीएम ने बताया कि जिले में मनरेगा कार्यों में तय श्रमिकों क ी संख्या के अतिरिक्त और अधिक श्रमिकों का लक्ष्य रख जिले के सभी विकासखण्डों को आवंटित कर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि यदि किसी श्रमिक के पास जॉबकार्ड न हो अथवा प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्य न मिल रहा हो तो कन्ट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करा सकते है।
विज्ञापन
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार से मनरेगा कार्यों में अतिरिक्त श्रमिकों को लगाकर कार्य कराया जा रहा है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 13,773 प्रवासी श्रमिक हैं।
4,545 प्रवासी श्रमिकों के नवीन जॉबकार्ड बनाये गये हैं, 4,049 श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जॉबकार्डों में जोड़ा गया है। जिले में 8,787 प्रवासी श्रमिकों से मनरेगा कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार 6,860 गैर प्रवासी श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जॉबकार्डों से जोड़कर मनरेगा कार्य कराया जा रहा है।