फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manoj Tiwari said Kejriwal government responsible for pollution in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार, पराली का बना रही बहाना: मनोज तिवारी

Mon, 04 Nov 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari said Kejriwal government responsible for pollution in Delhi
सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार को घेरा। दिल्ली में प्रदूषण की हालत बदतर है। केजरीवाल सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रयत्नशील नहीं है। तभी दिल्ली की स्थिति भयावह बनी हुई है। 

यह बात उन्होंने रविवार को वात्सल्य ग्राम में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पराली के कारण मात्र आठ प्रतिशत प्रदूषण है। जबकि 92 प्रतिशत प्रदूषण के कारणों की बात दिल्ली सरकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- दिल्ली से भी ज्यादा खतरनाक है आगरा की हवा, यहां 80 फीसदी मौतों का कारण वायु प्रदूषण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली सरकार को सीख दी है कि हरियाणा की तर्ज पर वह भी किसानों से पराली खरीदे और बिजली बनाएं। ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण हो सके। अपने विज्ञापन के बजट में से कटौती कर केजरीवाल सरकार 20 करोड़ की पराली खरीद लें किसान भी मालामाल हो जाएं और पराली से होने वाला प्रदूषण भी न होगा।

दिल्ली सरकार का ऑड ईवन फार्मूला लोगों के लिए जंजाल है। यह तब लगाया जा सकता है जब यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। यह कमी को छिपाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नवीन मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। दिल्ली में भी शत प्रतिशत भाजपा की सरकार बनेगी। दिल्ली से भाजपा को 21 साल से दूर रखा गया है। उसका खामियाजा दिल्ली भुगत चुकी है।

अब दिल्ली को विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ दिल्ली बनाएगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के मामले में जो भी निर्णय आए उसे देश को स्वीकार करना चाहिए। हमें विश्वास है कि निर्णय हमारे पक्ष में आएगा।

जिन लोगों ने बार-बार भगवान राम के मंदिर निर्माण पर विवाद पैदा करने की कोशिश की उनके जो प्रमाण और बातें हैं वह अपर्याप्त हैं। राम जन्म भूमि को लेकर हमने जो दिया उससे लगता है कि हमारी विजय होगी। यह विजय देश की विजय होगी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed