फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mangalam State reached the line of Ganga

मंगलम स्टेट तक पहुंची गंगाजल की लाइन 

Wed, 07 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mangalam State reached the line of Ganga
सिकंदरा वाटर वर्क्स से जीवनीमंडी जलकल तक डाली जा रही है लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष गर्मियों में शहर को पेयजल की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। बहुप्रतीक्षित गंगाजल प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। जल निगम ने सिकंदरा वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स तक पाइप लाइन डालने काम तेज कर दिया। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन का कार्य मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि गर्मियों में शहर में पेयजल की भीषण किल्लत हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए बुलंदशहर के पालड़ा फाल से पाइप लाइन के जरिए 150 क्यूसेक गंगाजल लाया जा रहा है। इसमें से 10 क्यूसेक पानी मथुरा शहर को सप्लाई किया जाएगा। शेष 80 क्यूसेक जीवनीमंडी वाटर वर्क्स और 60 क्यूसेक पानी सिकंदरा वाटर वर्क्स को दिया जाएगा। यमुना के ट्रीटेड पानी में गंगाजल मिलाकर शहर को सप्लाई किया जाएगा। इससे पानी की क्षमता के साथ गुणवत्ता में सुधार आएगा। 
विज्ञापन

 बुलंदशहर से सिकंदरा तक पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं शहर में भी लाइन डालने का काम तेज हो गया है। दयालबाग के मंगलम स्टेट तक पानी की लाइन पहुंच गई है। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके पंकज का कहना है कि पाइप लाइन का कार्य मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़
जल निगम के अधिकारी पाइप लाइन को डलवा रहे हैं लेकिन आम आदमी और मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। पाइप लाइन के लिए करीब 15 फुट गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं लेकिन गड्ढों के आसपास बेरीकेडिंग तक नहीं जा रही है। मंगलम एस्टेट के पास यमुना के खादरों की जमीन है। रेतीली जमीन होने के कारण मिट्टी कभी धंस जाती है। इससे वहां काम रहे मजदूरों को तो खतरा हो सकता है आम आदमी के लिए ये गड्ढे समस्या बन सकते हैं। लेकिन न तो ठेकेदार इस ओर ध्यान दे रहा है और ना ही जल निगम के अधिकारी। प्रोजेक्ट मैनेजर ने आरके पंकज ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed