मंडी समिति में पी गए पौने चार करोड़ का पानी, जलकल ने थमाई नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जलकल विभाग ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मंडी समिति पर करीब 3.72 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है।
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता जोन प्रथम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति को नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक 31 मार्च 2018 तक मंडी समिति पर कुल पर 3.04 करोड़ रुपये की बकाएदारी थी।
इसमें करीब 30.47 लाख रुपये का सरचार्ज जोड़ा गया है, इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 की डिमांड 37.49 लाख रुपये को जोड़कर कुल 3.72 करोड़ रुपये के आसपास की बकाएदारी बनती है। अधिशासी अभियंता मंडी समिति के सचिव से इस राशि का भुगतान करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति पर जलकल विभाग और नगर निगम की बड़ी बकाएदारी है। दो वर्ष तक पहले नगर निगम की ही करीब छह करोड़ रुपये की बकाएदारी थी।
निगम के दबाव में तत्कालीन अधिकारियों ने आधी रकम का भुगतान किया था। इधर, जलकल विभाग की वित्तीय हालात खराब हो रही है। ऐसे में करीब 3.72 करोड़ रुपये की धनराशि जलकल विभाग को स्थिति को काफी हद तक सुधार सकती है।