फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manappuram Gold loan Company Customers are worried after Robbery Case in agra

आगरा मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड: ग्राहकों को सता रही चिंता, कैसे वापस मिलेगा सोना ?

Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
सार

मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से पांच बदमाशों ने 9.5 करोड़ का सोना लूटा था। इस घटना के बाद उन ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है, जिनका सोना यहां जमा था। वह कंपनी के कर्मचारियों को फोन कर जानकारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Manappuram Gold loan Company Customers are worried after Robbery Case in agra
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में सोना लूट की घटना से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। वो एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनका सोना कैसे वापस मिलेगा? उन्हें कहीं कानूनी पचड़े में तो नहीं फंसना पड़ जाएगा? अगर, वह कर्ज में ली गई धनराशि जमा कर देते हैं तो उनके आभूषण कैसे मिलेंगे? ग्राहक कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन


मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक, कंपनी से लोन लेने के लिए सोने के जेवरात होना आवश्यक है। कंपनी में एक फार्म भरवाया जाता है। आईडी प्रूफ सहित अन्य कागजात लगाए जाते हैं। इसके बाद सोने जेवर की कीमत निकाली जाती है। उसकी गुणवत्ता परखी जाती है। उसका वजन किया जाता है। 
विज्ञापन


सोने की कीमत के आधार पर नियमानुसार लोन दिया जाता है। लोन चुकाने पर यह वापस भी मिल जाते हैं। गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में डकैती की घटना के बाद ग्राहकों के जेहन में एक ही सवाल है कि उनका सोना कैसे वापस मिलेगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने के बाद सोना बरामद होगा तो थाने के मालखाने में रखा जाएगा। यह वापस कैसे मिलेगा? इसका पता करने के लिए लोन कंपनी के नंबर पर लोग कॉल करके पूछ रहे हैं। वहीं सोमवार को कुछ ग्राहक कंपनी के आफिस पर भी पहुंचे। मगर, कंपनी बंद होने के कारण बाहर खड़े कर्मचारियों से ही सवाल करके लौट गए।

ग्राहकों के सवाल
ग्राहक : बैंक में डकैती डाली गई। कितना सोना गया? 
कर्मचारी : पांच बदमाशों ने लूट की थी। काफी सोना गया है।
ग्राहक : हम लोगों का सोना बरामद हो गया या नहीं?
कर्मचारी : दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए हैं? उनसे सोना मिला है? बाकी बदमाशों की धरपकड़ और सोना बरामदगी के प्रयास में पुलिस लगी है।
ग्राहक : अब हम लोगों को अपना सोना कैसे मिलेगा?
कर्मचारी : सोने के जेवरात नियमानुसार और शर्त के अनुसार दिए जाएंगे? यह हेड ऑफिस से ही तय होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed