फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man who tried to commit suicide outside CM residence again drank poisonous substance in mainpuri

मैनपुरी: मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक ने फिर पीया जहरीला पदार्थ

Mon, 27 Dec 2021 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 06:11 PM IST
सार

युवक पहले भी दो बार जहरीला पदार्थ खा चुका है। एक बार उसने डीएम कार्यालय के बाहर तो दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास के बाहर जहरीला पदार्थ खाया था। जबकि पुलिस उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। 

विज्ञापन
man who tried to commit suicide outside CM residence again drank poisonous substance in mainpuri
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के पास रविवार को गांव बोझा निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। युवक ने जमीन पर कब्जा करने के आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक इससे पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। 

विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बोझा निवासी विमलेश कुमार सोमवार को अधिकारियों से जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने व आरोपी द्वारा दी जा रही धमकी की शिकायत करने आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवक ने डीएम कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे वहां अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

आनन-फानन युवक को सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी जेब में प्रार्थनापत्र मिला। जिसमें प्रदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी। कहा गया है कि आरोपी ने उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया और पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी उसे परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल में विमलेश की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दो बार जहरीला पदार्थ खा चुका है युवक 
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बोझा निवासी किसान विमलेश कुमार 13 सितंबर को जिलाधिकारी से जमीन पर कब्जे की शिकायत करने आया था। इसी दौरान कार्यालय परिसर में जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसके बाद 12 अक्तूबर को युवक ने लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर जहर खा लिया था। यहां भी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थानाध्यक्ष किशनी धमेंद्र सिंह का कहना है कि विमलेश की पत्नी की तहरीर पर लालू यादव के खिलाफ थाना पुलिस ने पूर्व में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की ओर से चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। 

यह है मामला 
विमलेश कुमार का कहना है कि गांव बोझा निवासी लालू यादव उर्फ प्रदीप यादव ने कस्बा में प्लॉट देने का वादा करके उसकी जमीन का बैनामा करा लिया था। इसके बाद अब आरोपी प्लॉट नहीं दे रहा है। न ही उसकी जमीन वापस कर रहा है। 13 सितंबर को कलक्ट्रेट में युवक के जहर खाने की घटना के बाद किशनी थाना पुलिस ने विमलेश की पत्नी संध्या देवी की तहरीर पर प्रदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आरोपी को सपा नेता बताया गया है, जबकि पूर्व में ही सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव कह चुके हैं कि आरोपी का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वहीं आरोपी ने खुद के ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। लालू यादव का कहना है कि उन्होंने तय कीमत देकर जमीन का बैनामा कराया था।  

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि मैं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में था। मुझे घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो कार्यालय स्टाफ से जानकारी करके उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed