फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man who chanted shiv chalisa in taj mahal

ताजमहलः प्रशांत भूषण और कश्मीरी विधायक पर कालिख फेंक चुका है दीपक शर्मा

Tue, 24 Oct 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 Oct 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
man who chanted shiv chalisa in taj mahal
दीपक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वा‌हिनी के सदस्यों के साथ ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ करने वाला राष्ट्र स्वाभिमान दल का संस्थापक दीपक शर्मा पहले भी चर्चाओं में आ चुका है। उसने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण के मुंह पर स्याही फेंकी थी। कश्मीर के विधायक के मुंह पर कालिख पोतने में भी वह शामिल रहा था। 
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के विधायक राशिद इंजीनियर के बीफ खाने के एलान के बाद दीपक शर्मा ने उनके मुंह पर कालिख पोत दी थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण के कश्मीर में जनमत संग्रह कराने के बयान पर भी उसने ऐसी ही प्रतिक्रिया दी। उसने प्रशांत भूषण के मुंह पर स्याही फेंक दी थी।   
विज्ञापन


सोमवार को ताजमहल में शिव चालीसा पाठ के लिए वह एक सप्ताह पहले ही दिल्ली से आया था। अलीगढ़, हाथरस के साथियों को लेकर वह पूरी प्लानिंग के साथ ताज पहुंचा। यहां पूर्व निर्धारित तरीके से पाठ करने के साथ इसका वीडियो रिकार्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के सोमवार को ताज की महाआरती

man who chanted shiv chalisa in taj mahal
ताज महल - फोटो : SELF
ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए शिवसेना और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सावन के सोमवार को ताज की महाआरती करते रहे हैं। दशहरा घाट, महताब बाग, हेरिटेज कारीडोर से सावन के चारों सोमवार को दोनों संगठनों ने कई बार आरती कर विवाद को बढ़ाया। एक बार ताज के अंदर आरती करने को लेकर शिवसैनिकों को रोका भी गया था।

सोमवार को हुए मामले में एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम का कहना है कि ताजमहल में परंपरागत रिवाजों को छोड़कर कोई धार्मिक कार्य नहीं हो सकता। इसलिए उन्हें रोका गया। एएसआई एक्ट में ऐसे कृत्य रोकने का प्रावधान है, लेकिन कार्रवाई और दंड का प्रावधान नहीं है। इस मामले में हम सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांग रहे हैं।

तेजोमहालय पर कोर्ट में दाखिल है याचिका

आगरा की स्थानीय अदालत में ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए अधिवक्ताओं ने याचिका दायर कर रखी है। मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जवाब दाखिल कर कहा है कि ताज मकबरा है। पूर्व में संसद में केंद्रीय संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री ताजमहल को राष्ट्र धरोहर बता कर विवाद से पल्ला झाड़ चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसी ही एक याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed