फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man threatens to kill narrator Devkinandan Thakur over phone in Mathura

मथुरा: वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को दुबई के नंबर से मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 20 Apr 2022 03:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 03:34 PM IST
सार

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के ट्रस्ट के नंबर पर धमकी भरी कॉल आई है। फोन करने वाले खुद ने को दुबई का रहने वाला बताया और धमकी दी। 

विज्ञापन
Man threatens to kill narrator Devkinandan Thakur over phone in Mathura
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को दुबई के नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके ट्रस्ट के मोबाइल नंबर पर +3444  से आई कॉल पर एक व्यक्ति ने अपशब्द कहे। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। देवकीनंदन ठाकुर के भाई और ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने इस मामले में थाना जैंत में तहरीर दी है। देवकीनंदन ठाकुर इस समय महाराष्ट्र के अमरावती में हैं। 

विज्ञापन


विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के वासिम में कथा के बाद 16 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर ट्रस्ट प्रमुख देवकीनंदन ने हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। इसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने हिंदू आराध्यों की शोभायात्रा पर पथराव को गलत बताते हुए देश में ईशनिंदा कानून की मांग उठाई थी। 

विज्ञापन

परिणाम भुगतने की दी गई धमकी 

उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को  +3444 नंबर से अज्ञात व्यक्ति का कॉल संस्था के फोन नंबर पर आया। कॉल करने वाले ने देवकीनंदन ठाकुर पर हिंदुत्व प्रचार और हैदराबाद सांसद अकबरूदीन ओवैसी का विरोध करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उक्त व्यक्ति ने देवकीनंदन को भाजपा का प्रचारक बताते हुए अपशब्द कहे। इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से वृंदावन  थाना जैंत में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने कहा कि पहले भी देवकीनंदन ठाकुर को प्रियाकान्तजू मंदिर, वृंदावन पर धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। जिनमें हिंदुत्व एवं सनातन धर्म का प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल को देखते हुए धमकी से संस्था सदस्यों एवं शुभचिंतकों में चिंता है। 

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हम कभी किसी दूसरे धर्म की निंदा नहीं करते हैं। अंत तक हिंदुत्व और सनातन धर्म का प्रचार करते रहेंगे। चाहें इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed