फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Shot Dead In Mainpuri Dispute In Party Crime News Mainpuri

मैनपुरी: ताना मारने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 11 लोग घायल

Mon, 22 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Mar 2021 12:07 AM IST
सार

  • समझौता कराने गए बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
  • थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर में हुई घटना 

विज्ञापन
Man Shot Dead In Mainpuri Dispute In Party Crime News Mainpuri
मैनपुरी में गोली लगने से व्यक्ति की मौत के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर में शनिवार शाम दो पक्ष के बीच झगड़े में समझौता कराने गए बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्ष के 11 लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव अहंकारीपुर में शनिवार देर रात ब्रजेश राजपूत के पिता की बरसी थी। गांव के लोग आ-जा रहे थे। तभी अचानक वहां लगा जेनरेटर बंद हो गया। इस पर गांव के रत्नेश पक्ष के लोगों ने राजवीर पर ताना मारा। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। मामले में गांव निवासी 55 वर्षीय सिपाही राम ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग चले गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह सिपाहीराम, रत्नेश के घर गए और शनिवार रात विवाद की वजह पूछने लगे। यहां एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा फायरिंग भी की गई। 

समझौता कराने गए थे सिपाही राम
दोनों पक्ष के बीच समझौता के इरादे से गए सिपाहीराम भी लाठी-डंडे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। दोनों पक्ष के बीच विवाद की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने घायल राजवीर, जयहिंद, बालेश्वर सिंह, सोनू दूसरे पक्ष के रत्नेश सिंह, पूजा, नेत्रपाल, शेरसिंह, कंचन, रत्नेश, साथेराम को अस्पताल में भर्ती कराया और सिपाहीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। 

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि सिपाहीराम शनिवार को झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों से बात करने गए थे। वहां दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान घायल होने से उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed