{"_id":"5dcbeb2a8ebc3e5af56edf50","slug":"man-shot-dead-in-dispute-over-money-fir-against-two-crime-news-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 14 Nov 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रुपये के लेनदेन के विवाद में मारी गई गोली के मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामला मंगलवार रात 11:30 बजे का है। मूल रूप से जसराना के पट्टी-बनवारा निवासी युवक उमाकांत राजपूत (25) पुत्र कुंवरपाल हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने दो युवकों को 30 हजार रुपये उधार दिये थे। कई दिनों से उमाकांत रुपये मांग रहा था, लेकिन युवक आनाकानी कर रहे थे।
आरोप है कि मंगलवार रात दोनों युवक उमाकांत को एटा चौराहे के समीप मिले। तीनों लोगों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से उमाकांत पर फायर कर दिया। गोली उमाकांत के कंधे में जाकर लगी। गोली लगते ही उमाकांत गिर पड़ा। उसे मृत समझ कर दोनों आरोपी भाग गए।

फायरिंग होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर पहुंची। ट्रॉमा सेंटर में युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। पुलिस युवक को अपनी गाड़ी से ही लेकर आगरा पहुंची।
उधर बुधवार को पीड़ित युवक के पिता कुंवरपाल ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने नगला खंगर के गांव उरावर निवासी सीपी और सिपाही नाम के युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि जांच की जा रही है।