फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Shot Dead In Agra Highway Crime News

आगरा: हाईवे पर जूता फैक्टरी के कर्मचारी की गोलियां मारकर हत्या, रंजिश में वारदात की आशंका

Wed, 08 Sep 2021 05:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम करीब चार बजे भागूपुर फ्लाईओवर पर बाइक सवारों ने पीछा कर रहे नगला कोकंदा निवासी रामबाबू (45) पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर हत्या कर दी। एक गोली बाइक की टंकी और तीन गोलियां सीने में लगी। वारदात करने के बाद हमलावर भाग निकले। हाईवे पर सरेशाम गोलियां चलने और हत्या से दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Man Shot Dead In Agra Highway Crime News
आगरा: हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में बुधवार को हाईवे स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर खंदौली के गांव नगला कोकंदा निवासी जूता फैक्टरी के कर्मचारी रामबाबू (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उनके तीन गोली लगीं। फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि रंजिश में हत्या की आशंका है। मृतक की बेटी ने अपने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू बुधवार सुबह तकरीबन दस बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। उन्हें तहसील एत्मादपुर में काम था। शाम को चार बजे काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। वो भागूपुर फ्लाईओवर पर आ गए। तभी उन पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन


एटा: बिलसड़ में मिले पांचवीं शताब्दी के मंदिर के अवशेष, गुप्तकालीन सीढ़ियां और शिलालेख
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू पर ताबड़तोड़ चार फायर किए गए। इनमें से तीन गोलियां उनके सीने में लगी, जबकि एक बाइक की टंकी में। इसके बाद हमलावर भाग गए। हमलावर बाइक पर थे। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही कि हमलावर किस वाहन से आए थे। पुलिस रामबाबू को अस्पताल ले गई, जहां उसको मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागज और बाइक के नंबर से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की गई। एसएसपी मुनिराज जी. ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 

मृतक की बेटी ने अपने ससुरालवालों पर जताया शक
मृतक की बेटी मंजू ने पुलिस को बताया कि पिता ने उसकी और बहन रामवती की शादी खंदौली के नगला ब्रजलाल में की थी। मगर, ससुराल में विवाद होने के कारण दोनों मायके में रह रही हैं। उनके जेठ प्रेम किशोर की वर्ष 2019 में हत्या हो गई थी। 

इसमें पिता रामबाबू पर भी ससुरालियों ने हत्या का शक जताया था। पुलिस ने पिता से पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया था। तब से ससुरालियों से रंजिश चल रही थी। वह विवाद खत्म करने के लिए कह रहे थे। एक व्यक्ति राजीनामे के लिए संपर्क कर रहा था।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मृतक का बेटियों के ससुरालियों से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश में हत्या का लग रहा है। विवेचना की जा रही है। मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावर किस वाहन से आए थे, यह पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed