{"_id":"6193930125afb5453e60ec21","slug":"man-sexual-abused-the-72-year-old-woman-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 72 साल की बुजुर्ग महिला से 52 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 72 साल की बुजुर्ग महिला से 52 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Tue, 16 Nov 2021 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 04:46 PM IST
सार
आगरा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 52 साल के व्यक्ति ने 72 साल की बुजुर्ग महिला को बंधकर बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़ित महिला को काम दिलाने के बहाने ले गया था।
विज्ञापन
आरोपी विकास शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 52 साल के व्यक्ति पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की बेटी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला 14 नवंबर की शाम को घर से बोदला बाजार तक काम से आई थी। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि बोदला चौराहे पर विकास शर्मा नाम का व्यक्ति मिला। उससे पूछने लगा कि कहां जाना है। उसे बातों के जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
पूड़ी बेलने के बहाने ले गया था आरोपी
उससे कहा कि वह एक शादी जा रहा है। वहां हलवाई को पूड़ी बेलने के लिए महिला चाहिए। बदले में उसे कुछ सौ रुपये मिलेंगे। वह बातों में आकर उसके साथ चली गई। वह उसे बिचपुरी मार्ग स्थित शिव विहार कालोनी के अपने मकान पर लेकर गया। उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला सोमवार की तड़के किसी तरह बाहर निकली। गली में आकर गश खाकर गिर गई। उसे गली में पड़ा देखकर लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। बुजुर्ग महिला ने सामान्य होने पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
आगरा में युवती की मौत पर बवाल का मामला: बढ़ सकती हैं भाजयुमो नेताओं की मुश्किलें, जांच शुरू
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी विकास शर्मा निवासी शिव विहार, कालोनी बिचपुरी मार्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास शर्मा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।