{"_id":"5b97a541867a557e84648ed2","slug":"man-murdered-by-his-brother-in-law-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आए भाई की गला घोंटकर हत्या, कमरे में बंद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आए भाई की गला घोंटकर हत्या, कमरे में बंद मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मैनपुरी के गांव गोपालपुर में बहन के घर आए युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह को उसका शव कमरे में बंद मिला। बहनोई अपने परिवार के साथ फरार है। मृतक के परिजनों ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि बहनोई से रुपए के लेन देन को लेकर युवक का विवाद हो गया। इसके बाद बहनोई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजन शव को कमरे में बंद कर वहां से भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी 26 वर्षीय हरिकेश यादव की बहन की ससुराल थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव गोपालपुर में है। सोमवार को वो बहन के घर गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां उसका बहनोई अलकेश से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।

Trending Videos
बहनोई पर हत्या का आरोप
देर रात हरिकेश के परिजनों को सूचना मिली कि बहनोई ने उसकी हत्या कर दी है। शव घर के एक कमरे में बंद है। जानकारी होने के बाद आनन-फानन में परिजन गांव गोपालपुर पहुंच गए। कमरे में शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने जाने की बात आई है। थानाध्यक्ष जेपी अशोक ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।