फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man made obscene photos of mba girl for blackmailing in agra

आगरा: दोस्ती नहीं करने पर बनाए छात्रा के अश्लील फोटो, पीड़िता के पिता को भेजे, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 10:48 AM IST
सार

आगरा में छात्रा की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक 12वीं कक्षा से छात्रा का पीछा रहा था। पीड़िता अब एमबीए कर चुकी है। आरोपी की शादी हो चुकी है, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुई थीं। इस बार उसने हद पार कर दी।  

विज्ञापन
man made obscene photos of mba girl for blackmailing in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र की छात्रा से एक युवक एकतरफा प्यार करने लगा। दोस्ती का दबाव बनाने लगा। छात्रा के इनकार करने पर उसे परेशान करने लगा। उसकी फेसबुक आईडी से फोटो लेकर अश्लील बना दिए। इसके बाद पिता के व्हाट्सएप पर भेजकर पांच लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन


आरोपी पीड़िता के पिता को ब्लैकमेल करने लगा। रुपये नहीं देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर सेल की मदद से आरोपी पकड़ लिया। उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

 
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि सदर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की। इसमें कहा कि एक युवक व्हाट्सएप पर धमकी दे रहा है। पांच लाख की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर बेटी के फोटो को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को इरादतनगर के गांव मुबारकपुर निवासी तनुज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

कोचिंग में बनाया था दोस्ती का दबाव 
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, आरोपी तनुज अग्रवाल से पूछताछ में पता चला कि वह जब 12वीं कक्षा में पढ़ता, तब कोचिंग में सदर की छात्रा भी पढ़ने आती थी। वह उससे दोस्ती की कहने लगा। मगर, छात्रा ने इनकार कर दिया। 

इसके बावजूद वह एकतरफा प्यार कर रहा था। वह छात्रा का आते-जाते पीछा भी करता था। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से भी दोस्ती का प्रयास किया। मगर, छात्रा ने दोस्ती स्वीकार नहीं की। इस कारण ही उसे परेशान करने लगा। उसने फेसबुक से छात्रा का फोटो निकाल लिया। उसे अश्लील फोटो से जोड़कर बना दिया। 

छात्रा एमबीए कर चुकी है। अब आरोपी ने युवती के फोटो उसके पिता को व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसका पता चलने पर पिता ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी दी। इससे पिता दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। 

एक बच्चे का पिता है आरोपी 
पुलिस ने बताया कि आरोपी तनुज के पिता का परचून के सामान का व्यापार है। वह दुकान पर पिता के साथ बैठता है। उसकी शादी हो चुकी है। एक बच्चा भी है। इसके बावजूद वह युवती को परेशान कर रहा था। पुलिस के पकड़ने से पहले उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया था। 

इस मोबाइल में ही मॉर्फ फोटो उसके पास हैं। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस के पास सुबूत के तौर पर युवती के पिता को भेजे गए व्हाट्सएप फोटो भी हैं। पुलिस केस में जल्द चार्जशीट लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed