फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in mathura captured his daughters for hiding his acts

तांत्रिक बापः दरिंदे ने बेटियों को रखा कैद, स्कूल गईं न कभी बाजार

Fri, 04 Aug 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला नौहझील (मथुरा) Updated Fri, 04 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
man in mathura captured his daughters for hiding his acts
रेप - फोटो : DEMO Pics
मथुरा में ‌बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले बाप ने उन्हें हमेशा घर में कैद रखा। उसकी हरकतों का किसी को पता न चले, इसके चलते न तो कभी उन्हें स्कूल भेजा न ही घर से बाहर निकलने दिया। यहां तक कि बेटियां आज तक बाजार भी नहीं गईं।
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि बेटियों को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी मजदूरी करता है। वह नशे का आदी है और उसकी आदतों के चलते इतना पैसा भी नहीं बचा कि अपनी बेटियों को पढ़ा पाता। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी अपने भाइयों से अलग रहता है। बचपन में बेटियों ने स्कूल जाने की इच्छा जताई भी थी लेकिन उसने किसी को स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी बेटियों को कभी शहर भी नहीं जाने दिया। पत्नी को भी वह शहर जाने से रोकता था। कहता था कि जो भी सामान लाना है वह खुद लेकर आएगा। परिवार की महिलाएं अगर कहती भी थीं तो साफ इंकार कर देता था।

ये बाप नहीं दरिंदा है साहब

man in mathura captured his daughters for hiding his acts
रेप (डेमो पिक)
थाने पहुंची बेटियों ने चीख चीखकर कहा कि यह बाप नहीं दरिंदा है। इससे अच्छे तो जल्लाद होते हैं। कभी बेटियों पर तरस नहीं आया। शराब के नशे में उनके साथ ज्यादती करता रहा। दोनों बेटियां पुलिस से गुहार लगा रही थीं कि उसके साथ सख्त कार्रवाई की जाए। 

ऐसे बाप को तो फांसी की सजा मिलनी चाहिए। नौहझील थाना के प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बेटियों की कल डाक्टरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed