फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man in kasganj throw daughter of woman after denial for relationship

महिला ने संबंध बनाने से किया इनकार तो वहशी ने बेटी के साथ कर डाली ये हरकत

Tue, 27 Feb 2018 08:34 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 27 Feb 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Man in kasganj throw daughter of woman after denial for relationship
बच्ची फेंकी - फोटो : Demo Pic
कासगंज के सिढ़पुरा में एक गांव निवासी महिला के संबंध बनाने से इंकार करने पर आरोपी युवक ने उसकी मासूम बच्ची को फेंक दिया। इससे बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।   
विज्ञापन


बताया गया है कि एक गांव निवासी महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन


जब महिला ने इंकार किया तो आरोपी ने पास में ही खेल रही महिला की 11 महीने की बच्ची को उठाकर फेंक दिया। इससे बच्ची घायल हो गई। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि आरोपी युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

घर से घुसकर महिला को किया निर्वस्त्र

कासगंज में सोरों के एक गांव में दबंगों ने एक महिला को घर में घुसकर निर्वस्त्र कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घटना 11 फरवरी की है। महिला घर पर अकेली थी। 

इसी बीच जमाल निवासी लखनऊ अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। आरोपियों ने महिला को दबोच लिया और उसे निर्वस्त्र कर दिया। महिला के शोर मचाने लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी फरार हो गए। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आंएगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed