{"_id":"5c875f0abdec221465557ebf","slug":"man-found-dead-near-liquor-shop-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कबाड़ व्यापारी की गला रेतकर हत्या, शराब ठेके के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में कबाड़ व्यापारी की गला रेतकर हत्या, शराब ठेके के पास पड़ा मिला शव
Tue, 12 Mar 2019 12:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति की हत्या के बाद हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना शाहगज क्षेत्र में कबाड़ व्यापारी गफ्फार अली (55) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव शराब के ठेके के पास प्लॉट में पड़ा मिला। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। ठेका संचालक पर आरोप लगाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
बर वाली गली निवासी गफ्फार अली घरों से कबाड़ खरीदने के साथ हलवाई का काम भी करते थे। बेटे अख्तर अली ने बताया कि पिता सोमवार शाम चार बजे घर से निकले। देर रात तक घर नहीं आए। मंगलवार सुबह छह बजे मोहल्ले में शराब के ठेके के पास प्लॉट में उनका शव मिला। उनके गले पर दो जगह रेतने का निशान था।
परिजनों ने लगाया यह आरोप
परिजनों के मुताबिक, गफ्फार अली ने पत्नी रसीदन बेगम से कहा था कि ठेके पर गलत काम होता है। वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे। मगर, रसीदन ने ऐसा करने के लिए मना कर दिया था। बेटे ने पिता की हत्या में ठेका संचालक पर संदेह जताया है। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा पहुंच गए। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि ठेका 24 घंटे खुलता है। कार्रवाई की मांग की। गफ्फार अली की पांच बेटी और चार बेटे थे। छह महीने पहले बड़े बेटे पप्पी की बीमारी से मौत हो गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।